मुलायम को यकीन, अपने दम पर बनाएंगे सरका

 मुलायम को यकीन, अपने दम पर बनाएंगे सरका

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। यादव ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी ज्यादा खराब है। राज्य की बसपा सरकार ने नोट गिनने और पत्थर लगाने के अलावा कोई और काम नहीं किया।

वायदों की बौछार करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनते ही किसानों के 50,000 रुपए तक के कर्ज माफ कर दिए जायेंगे और चार प्रतिशत ब्याज दर पर उन्हें ऋण दिया जाएगा। उनकी जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी।

मुलायम ने कहा कि लोगों की गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा। खिलाड़ियों को सम्मान और उन्हें नौकरी देने का वायदा करते हुए यादव ने कहा कि बसपा राज में सपाइयों पर लादे गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।


Contact

REYANSH VYAS

Press & head Office –
‘SANTOSH VIHAR”
Chopasani village near resort marugarh
Jodhpur Rajasthan INDIA 342008



918502994431
919079218224



News

This section is empty.


Poll

क्या 'गहलोत' सरकार बचा लेंगे ?

हा
96%
2,109

नहीं
2%
50

मालूम नहीं
2%
43

Total votes: 2202


News

बीमा का खेल वर्ष 2009-10 में कुल 123 लाख पॉलिसियां रद्द हुई हैं, लेकिन इस दौरान आईआरडीए के पास मात्र 8,592 शिकायतें ही दर्ज थीं।

01/01/2011 11:55
 विगत 12 दिसंबर को भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (आईआरडीए) ने 2009-10 के लिए जो वार्षिक रपट जारी की है, उसकी कई जानकारियां चौंकाने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान जीवन बीमा की निजी कंपनियों ने हालांकि 19.7 प्रतिशत की दर से नए व्यवसाय में वृद्धि की, लेकिन इनकी पहले से जारी की गई पॉलिसियां भारी संख्या में रद्द हो गईं अथवा जब्त कर ली गईं। आंकड़े बताते हैं कि 2009-10 में लगभग 123 लाख जीवन बीमा पॉलिसियां रद्द अथवा जब्त की गईं! कई निजी कंपनियों द्वारा रद्द अथवा जब्त हुई पॉलिसियों का अनुपात...

—————

All articles

—————


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas